Advertisement
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती का 83वां प्राकट्य दिवस दौसा में धूमधाम से मना

शंकराचार्य का राष्ट्रव्यापी अभियान
आदित्यवाहिनी दौसा के जिलाध्यक्ष, एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा ने शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के असाधारण योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि शंकराचार्य महाराज सनातन हिंदू धर्म के गौरव की रक्षा के लिए पिछले पचास वर्षों से पूरे भारत में निरंतर भ्रमण कर रहे हैं, ठीक वैसे ही जैसे भगवान आद्यशंकराचार्य ने किया था।
शर्मा ने आगे बताया कि शंकराचार्य महाराज धर्मसभाओं में अपने प्रवचनों के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता, धर्म, संस्कृति, गौरक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और विश्वशांति के उद्देश्यों को लेकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहे हैं. वे वर्ष में 250 से अधिक दिन यात्रा कर 'राष्ट्रोत्कर्ष अभियान' के प्रति भारत के नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं. गौरतलब है कि शंकराचार्य निश्चलानंद महाराज ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ जगन्नाथपुरी की परंपरा के 145वें शंकराचार्य हैं।
कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस पावन अवसर पर नगरपरिषद के पूर्व सभापति राजकुमार जायसवाल, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राजाराम मीणा, एडवोकेट भुवनेश्वर गंगावत, वेदाचार्य विश्राम, संगीताचार्य घनश्याम सैनी, राहुल शर्मा, नवीन शर्मा, डॉ. सूरज, डॉ. शिव, राजू सोनी, राम सोनी, नरेन्द्र शर्मा, कमलेश बाली, खुशीराम माठा, प्रवीण शर्मा, मनोज मलिक, अशोक शाहरा, अनिरुद्ध, उमेश सिंघा, मनोहर शर्मा, विष्णु शर्मा, अमरेश जाखड़, शंकर शर्मा, आकाश शर्मा, अविनाश शर्मा, महावीर जैन, सूरज गुप्ता, डॉ. लोकेन्द्र शर्मा, नवलकिशोर शर्मा, आशुतोष, दीपक, भानू पटेल, मुकेश खण्डेलवाल, उमाशंकर गुढ़कटला, अरुण शर्मा, पुनीत खण्डेलवाल, निर्मला गंगावत, रमा शर्मा, सीमा, लीना, रेखा, मिताली, पुष्पा सोनी, परी, ध्वनि, ऐश्वर्या, मंजू शर्मा सहित पीठपरिषद आदित्यवाहिनी, आनंदवाहिनी एवं बाल वाहिनी के सदस्यों के साथ-साथ दौसा की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, विद्वान, विशिष्ट समाजसेवी और राष्ट्रभक्त उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सभी ने शंकराचार्य महाराज के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


