Advertisement
शाहजहांपुर: रोडवेज बस चालक ने मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

बस चालक शिवेंद्र पांडेय ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने फरमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से वाहन चलाना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह 12 घंटे के अंदर फरमान के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी है। मामले की जांच चल रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
इस हादसे के बाद पुलिस ने फरमान को हिरासत में लिया था और कार की तलाशी ली थी। तलाशी में उनके बैग से संदिग्ध क्रिस्टल ड्रग्स और सिरिंज बरामद होने की भी खबरें हैं, जिस पर अलग से एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। फरमान के पिता मौलाना तौकीर रजा पिछले साल बरेली हिंसा मामले में आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शाहजहांपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


