उदयपुर। हजऱत इमाम हुसैन रदि़अल्लाहु अन्हु व कर्बला में हुए शहीदों की याद में दो दिवसीय शहीदे आज़म कांफ्रेंस सोमवार को देर रात्रि सलातो सलाम के साथ संपन्न हुई। सेक्रेट्री अंजुमन तालीमुल इस्लाम रिजवान खान ने बताया कि कांफ्रेंस का आगाज बाद नमाजे ईशा कलामे पाक की तिलावत से किया गया। कांफ्रेंस अल्हाज मोइनुद्दीन अशरफी जोधुपर की सरपरस्ती मे आयोजित की गयी। कांफ्रेंस में इमाम हुसैन की शहादत और जिन्दगी के बारे मे खलीफा ए ताजुश्शरियाह मुफ्ती मुख़्तार रजवी बहेड़ीए बरेली शरीफ (यूपी) ने बयान किया। शायरे इस्लाम मुबारक हुसैन मुबारक झारखण्ड ने हमद.नातों.मनकबत पेश की।