Seven of the district bar association elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले की सात बार एसोसिएशन के हुए चुनाव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 8:48 PM (IST)
जिले की सात बार एसोसिएशन के हुए चुनाव
झुंझुनूं । जिले की सात बार एसोसिएशन में चुनाव हुए। बुहाना में निर्विरोध अध्यक्ष के निर्वाचन के अलावा अन्य छह जगहों पर मतदान हुआ और अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए निर्वाचन हुआ। झुंझुनूं बार एसोसिएशन के लिए विजय ओला ने बिरजूसिंह शेखावत को 64 मतों से हराया। इसके अलावा नवलगढ़ में अमरसिंह शेखावत ने लगभग सारे वोटों पर कब्जा जमाया और जीत दर्ज की। उनके सामने चुनाव लड़ रहे सुनिल जाखड़ को मात्र एक वोट मिला। वहीं उदयपुरवाटी में लक्ष्मणराम सैनी ने 12 वोटों से तथा पिलानी में हजारीलाल चौधरी ने आठ वोटों से जीत दर्ज की। चिड़ावा में विनोद डांगी को एक बार फिर अधिवक्ताओं ने अपना नेतृत्व सौंपा। सीधे मुकाबले में विनोद डांगी ने 27 मतों से जीत दर्ज की। खेतड़ी में हवासिंह बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनें। उधर, सूरजगढ़ के अधिवक्ताओं ने भी अपनी एसोसिएशन ना सही, लेकिन अपने संगठन के चुनाव करवाए। जहां पर अशोक शर्मा को फिर से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement