Advertisement
सर्विस ऑन कॉल मोबाइल एप बूंदी को समर्पित

जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार ने कहा कि सर्विस ऑन कॉल बूंदी एप रोजगार नहीं मिलने वाले युवाओं के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा। राजकीय योजनाओं में विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण पाने वाले युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसमें अभी 236 प्रशिक्षित युवाओं का डेटा मय फोन नम्बर के शामिल किया गया है। लाइनमैन, इलेक्ट्रीशियन, प्लमर, ब्यूटिशियन, मैकेनिक, फिटर, बैल्डर आदि सेवाएं इससे जोडी जा चुकी हैं इनमें निरन्तर बढोतरी होती रहेगी और कार्मिक भी जुडते रहेंगे। उन्होंने युवाओं का आव्हान किया कि इस एप के जरिए काम मिलने पर युवा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करें और अपनी पहचान बनाएं, नाम कमाएं। कलक्टर ने आमजन से अपील कि है कि एप के माध्यम से राजकीय संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं की सेवाओं का लाभ लें। साथ ही अपने अच्छे सुझाव भी दें। एप में शामिल सभी प्रशिक्षित युवाओं को राजकीय संस्थान के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कॉल पर सेवा मुहैया करवाने वाले व्यक्तियों को पहचान पत्र भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बूंदी
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



