गुरुद्वारे के आसपास रहने वाले लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी कि एक मासूम संग गुरूद्वारे के रागी ने कुकर्म कर दिया है ।पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनका 9 वर्षीय बेटा गुरुद्वारे की तरफ से शोर मचाते व रोते हुए घर आया और आप बीती सुनाई कि गुरूद्वारे वाले अंकल ने उसके साथ गन्दी हरकत की है । बच्चे की बात सुन घर वाले व पड़ोसी गुरुद्वारे की तरफ दौड़ पड़े, जिन्हें आता देख रागी वहा से भाग निकला।