बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार माथुर बने कायस्थ महासभा के संरक्षक
khaskhabar.com: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 11:37 AM (IST)
बीकानेर। राजस्थान कायस्थ महासभा, जयपुर में बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के. माथुर को संरक्षक बनाया गया है। महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द ‘कुमारसंभव’ ने बताया कि जयपुर में आयोजित महासभा के 32वें अधिवेशन में बीकानेर के वरिष्ठ चित्रकार मुरली मनोहर के. माथुर को संरक्षक चुना गया। वे राजस्थान कायस्थ महासभा से लम्बे समय से जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व माथुर महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी में पदेन उपाध्यक्ष एवं सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। माथुर समाज की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े हुए हैं तथा कला शिविरों में अपनी सेवाएं प्रदान करते रहे हैं। माथुर के संरक्षक बनने पर शब्दरंग साहित्य एवं कला संस्थान के संयोजक अशफाक कादरी, सचिव राजाराम स्वर्णकार, वरिष्ठ रंगकर्मी बी.एल. नवीन, वरिष्ठ संगीतज्ञ डॉ. मुरारी शर्मा, कवि बाबूलाल छंगाणी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।