seized alcohol of 1 crore in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

1 करोड़ की शराब जब्त, साल की सबसे बड़ी कार्रवाई

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 11:52 PM (IST)
1 करोड़ की शराब जब्त, साल की सबसे बड़ी कार्रवाई
उदयपुर। जिले के भींडर थाना क्षेत्र में पानुद गांव के जंगलों में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 2000 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त बालमुकुंद असावा ने बताया कि विभाग को मुखबिर से सुचना मिली थी कि पानुद गाँव के जंगलों में अवैध रूप से शराब की पेटियां गोदामों में रखी गई हैं। इस सूचना पर आबकारी विभाग और भींडर थाना पुलिस की टीम ने पानुद गांव के जंगलों में दो अलग-अलग जगह बने गोदामों पर छापेमारी की कार्रवाई की। इस कार्रवाई में करीब 2 से ढाई हजार पेटियां अंग्रेजी शराब और बीयर की बरामद हुई हैं। असावा ने बताया की टीम ने इन दोनों ही गोदाम के मालिकों का पता लगा लिया है और अब शराब के इस अवैध कारोबार के सरगना तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी है। असावा ने बताया कि अवैध शराब की कार्रवाई में ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है, जहां एक ही दिन में 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत की शराब को जब्त किया गया है। इस जब्त शराब को देर रात पुलिस टीम के सहयोग से ट्रकों में डाल कर भींडर थाना पहुंचाया गया। 500-1000 के बंद नोट अवैध करार देने को अब कानून बदलेगी सरकार

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement