बारां। जिला कलक्टर डॉ एस पी सिंह ने सोमवार को अनुभाग अधिकारियों की बैठक लेते हुए विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को समय से पहले अपने लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व प्रकरण, भामाशाह सीडिंग, सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरण, विधानसभा प्रश्न, कार्यालय का निरीक्षण, युवा मतदाता पंजीकरण, महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत भुगतान, मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत प्रकरण, रास्ता अतिक्रमण दोहरे राशन कार्ड, मिड-डे-मिल के तहत लक्ष्य व प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर वासुदेव मालावत, मुख्यएसीईओ अशोक पुरूसवानी, जिला रसद अधिकारी शंकर लाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।