राजसमन्द। प्रभारी सचिव आनन्द कुमार ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के दूसरे चरण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिससे गर्मियों के दौरान पानी को लेकर किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं हो। प्रभारी सचिव गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने बैठक में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं और उनके क्रियान्वयन, सुराज संकल्प के विभिन्न बिन्दुओं, मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना, मंत्री समूह के राजसमन्द भ्रमण के दौरान दिए निर्देशों की अनुपालना, अन्नपूर्णा भण्डारों और विभिन्न योजनाओं की विभागवार समीक्षा बैठक की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बृजमोहन बैरवा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।