second phase of jal swavlamban yojna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल स्वावलम्बन योजना का दूसरा चरण, कोटा के 86 गांव शामिल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 2:30 PM (IST)
जल स्वावलम्बन योजना का दूसरा चरण, कोटा के 86 गांव शामिल
कोटा। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को कोटा के जिला परिषद में एक दिन की जिला स्तरीय कार्यशाल का आयोजन किया गया। इस कार्यशाल में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। वहीं बैठक में जिले के विधायक सहित कई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना को पूरे देश में सराहा गया है। ऐसे में हमारा प्रयास रहेगा कि दूसरे चरण में भी इससे बेहतर करने का प्रयास करें। कृषि मंत्री का कहना है कि कोटा जिले की 30 ग्राम पंचायतों के लगभग 86 गंावों को इस दूसरे चरण में सम्मिलित किया गया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता करके अधिकारियों के साथ मिलकर इस योजना को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। आम जनता को जल स्वावलम्बन योजना के तहत कैसे दायित्व पहुंचाएं, ये हमारा दायित्व है। यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement