शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में दिखाया कि एनएडी-पॉजीटिव बुढ़ापे से जुडी इन दो अहम
चीजों के अंतराल को भर देता है।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन के लिए एटाक्सिया टेलांगिएक्टासिया (ए-टी) नामक
बीमारी से पीडित चूहे और गोलकृमि पर प्रयोग किया। इस बीमारी में मरीजों के
मस्तिष्क में विभिन्न सूचनाओं को संयोजित करने की क्षमता नष्ट होने लगती
है, डीएनए की मरम्मत नहीं हो पाती और वे बुढापे के शुरूआती लक्षण महसूस
करने लगते हैं। एनएडी-पॉजीटिव की खुराक का इन जीवों पर उत्साहजनक असर हुआ।
अध्ययन से यह भी पता चला कि डीएनए की क्षति से माइटोकॉण्ड्रिया का कार्य भी
प्रभावित होता है जिससे व्यक्ति में तंत्रिका संबंधी समस्याएं बढने लगती
हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि एनएडी-पॉजीटिव माइटोकॉण्ड्रिया की क्षति को रोक
सकता है।