Advertisement
अमेठी व रायबरेली में ठंड की वजह से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित

वहीं, रायबरेली में भी कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 22 और 23 दिसंबर तक कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सभी बोर्ड परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
रायबरेली में पिछले कई दिनों से लगातार ठंड और गलन से जनजीवन प्रभावित है। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को काफी सतर्कता बरतनी पड़ रही है। ठंड के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है तथा कोहरे का असर भी बना रहेगा। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, गर्म कपड़ों का प्रयोग करने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। विद्यालयों में अवकाश के इस निर्णय से अभिभावकों और छात्रों ने राहत की सांस ली है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमेठी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


