School students see results and knowledgeable films-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूली विद्यार्थियों ने देखी संदेश परक एवं ज्ञानवर्द्धक फिल्में

khaskhabar.com: बुधवार, 29 नवम्बर 2017 10:42 PM (IST)
स्कूली विद्यार्थियों ने देखी संदेश परक एवं ज्ञानवर्द्धक फिल्में
कोटा। जिला मुख्यालय के मल्टी फ्लैक्स सिनेमाघरों में बुधवार को बच्चों के मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्द्धन हेतु फिल्मों का प्रसारण किया गया। जिसमें एक दर्जन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक फिल्में देखी। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की बाल फिल्म समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा नगर के छः सिनेमाघरों में बाल फिल्मोत्सव के तहत फिल्मे दिखाई गई। झालावाड रोड स्थित सिटी मॉल में फन सिनेमा के चार पर्दो पर एक साथ 920 विद्यार्थियों, आईनोक्स सिनेमा हॉल में 856, नटराज में 640 तथा पीवीआर सिनेमा हॉल में 890 विद्यार्थियों को फिल्में दिखाई गई। फिल्मों का प्रसारण देखकर बच्चें रोमाचिंत हो उठे। महोत्सव के तहत 2 दिसम्बर तक स्टेषन रोड स्थित नटराज सिनेमा में आसमान से गिरा, झालावाड रोड स्थित सिटी मॉल के फन सिनेमा में स्थित ऑडिटोरियम प्रथम एवं द्वितीय में द गोल, इन्द्रा विहार स्थित आईनोक्स सिनेमा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ ऑडिटोरियम में यह है चक्कर बक्कर फिल्में दिखाई जायेगी। महोत्सव के तहत झालावाड रोड स्थित सिटी मॉल के पास पीवीआर सिनेमा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऑडिटोरियम में एक अजूबा फिल्म दिखाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement