Samajwadi Party change the candidate from varanasi, gives ticket to tej bahadur yadav -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी के खिलाफ सेना का 'जवान', सपा ने शालिनी यादव की जगह इन्हें चुना?

khaskhabar.com: सोमवार, 29 अप्रैल 2019 10:47 PM (IST)
PM मोदी के खिलाफ सेना का 'जवान', सपा ने शालिनी यादव की जगह इन्हें चुना?
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 के तहत समाजवादी पार्टी ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए देश की सबसे चर्चित लोकसभा सीट वाराणसी से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी ने पहले यहां से शालिनी यादव को टिकट देकर मैदान में उतारा था। लेकिन अब पार्टी ने यहां से सेना के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। तेज बहादुर वर्ष 2017 में सेना में खाने की घटिया गुणवत्ता को लेकर शिकायत करने के बाद चर्चा में आए थे। उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि इससे पहले स्वयं तेज बहादुर यादव ने भी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ने की बात कही थी। जिसके बाद उनका नाम इस सीट पर चर्चा में था। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में मतदान के अंतिम चरण में 19 मई को यहां चुनाव होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement