Samajwadi Chhatra Sabha protests against merger of primary schools in Ghazipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाज़ीपुर में प्राथमिक विद्यालयों के विलय के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 जुलाई 2025 5:16 PM (IST)
गाज़ीपुर में प्राथमिक विद्यालयों के विलय के खिलाफ समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर की नीति के खिलाफ गाज़ीपुर में समाजवादी छात्र सभा ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने इसे गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के बच्चों के शिक्षा अधिकार पर हमला बताया। उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों के एकीकरण की योजना के तहत गाज़ीपुर ज़िले में भी 104 प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज किया जा रहा है। इसी के विरोध में आज समाजवादी छात्र सभा के छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया और ज़ोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि संविधान ने देश के हर नागरिक, विशेषकर दलित, पिछड़े, किसान और मजदूर वर्ग के बच्चों को अनिवार्य और निःशुल्क शिक्षा का अधिकार दिया है। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार इस अधिकार का हनन करते हुए प्रदेश भर में करीब 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करवा रही है।
छात्रों का कहना है कि यह कदम सीधे तौर पर वंचित वर्गों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने और समाज में गैरबराबरी व अज्ञानता को बढ़ावा देने जैसा है। समाजवादी छात्र सभा के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह फैसला देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है और गरीबों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साज़िश है।
छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही मर्ज किए जा रहे विद्यालयों की योजना को वापस नहीं लिया, तो वे प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement