बारां। अक्टूबर माह में आ रहे हिन्दू पर्वों को उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाने को लेकर गुरुवार को सखी क्लब की ओर से अहम बैठक हुई। इस बैठक में नव निर्वाचित कन्या महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्षा का स्वागत किया गया और शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। वहीं बैठक के दौरान खेल भी खेले गए। सखी क्लब सचिव श्रुति सिंघल ने बताया कि एक मिनट गेम में साधना गंगवाल प्रथम, विमला जैन द्वितीय और प्रमिला जैन तीसरे स्थान पर रही। तंबोला गेम में त्रिशला जैन प्रथम रही। सखी क्लब के इस कार्यक्रम में श्रीमती लीला, उर्मिला सिंघल, आशा जैन, मृदुला सोनी, प्रेमलता, आशा गोयल, मधु शर्मा, भानू, गायत्री अग्रवाल, रेखा जैन आदि सदस्याओं ने भाग लिया।