Sakhi Center inspected, necessary instructions given by giving legal information-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सखी सेन्टर का किया निरीक्षण, विधिक जानकारी देते हुए दिए आवश्यक निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 मार्च 2024 6:18 PM (IST)
सखी सेन्टर का किया निरीक्षण, विधिक जानकारी देते हुए दिए आवश्यक निर्देश
चूरू। राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ शरद कुमार व्यास ने सखी सेन्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने सखी सेन्टर में आगन्तुक पीड़ित महिलाओं, महिलाओं को उपलब्ध करवाई गई विधिक सहायता, पैनल अधिवक्ता, पुलिस सहायता इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए पीड़ित महिलाओं को रखे जाने के बारे में विचार- विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। सचिव व्यास ने महिला अधिकारों, महिलाओं के लिए बने विभिन्न कानूनों तथा प्राधिकरण की गतिविधियों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement