khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 7:25 PM (IST)
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पहले कहते रहे हैं कि आम
आदमी पार्टी का राज्य में कोई आधार नहीं है। लेकिन मंगलवार को उन्होंने
स्वीकार किया कि पार्टी राज्य में तेजी से उभर रही है। पुर्तगालियों से
गोवा को मुक्त कराने के दौरान शहीद हुए क्रांतिकारी करनैल सिंह के शहादत
दिवस के मौके पर लुधियाना जिले के इसरू गांव में जनसमुदाय को संबोधित करते
हुए बादल ने कहा कि पंजाब के मतदाताओं को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों
से सावधान रहना चाहिए क्योंकि दोनों ही पंजाब विरोधी, सिख विरोधी और किसान
विरोधी हैं।