khaskhabar.com: मंगलवार, 16 अगस्त 2016 7:26 PM (IST)
शिरोमणि अकाली दल के मुखिया बादल ने कहा,मैं पंजाब की जनता से आग्रह करता
हूं कि इन पार्टियों की कुटिल चालों पर आंख बंद कर विश्वास न करें। ये
दोनों पार्टियां राज्य के हितों के विरूद्ध हैं और लगातार इसकी जनता के
खिलाफ काम करती रहीं हैं।
पंजाब में फरवरी 2017 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की 117 सीटों के
लिए आप के अकाली दल-भाजपा और कांग्रेस की प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरने
के कारण तीनों के बीच कडा मुकाबला होने की उम्मीद है।