Advertisement
ग्रामीण सेवा शिविर : 21 वर्षों बाद हुई शुद्धी, सहमति से हुआ बंटवारा

शिविर में प्रार्थी राकेश पिता बंशीलाल डेण्डोर जाति भील निवासी बलवाडा का कई वर्षों से श्यामलाती खाता चल रहा था एवं अन्य काश्तकार के नाम होने से प्रार्थी को कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहा था । प्रार्थी के आवेदन पर श्यामलाती खाते का राजस्व विभाग द्वारा खातेदारों की सहमती से बंटवारा किया गया व खाते कि नकल प्रार्थी को प्रदान कर रहा दी गई। लंबे समय से चल रहे प्रकरण में हाथों-हाथ राहत मिलने पर प्रार्थी ने राजस्थान सरकार व विभाग का आभार व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत गरीयता मे शिविर
ग्रामीण सेवा शिविर मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत कचरा गाड़ी को किया रवाना - सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के अंतर्गत ग्राम पंचायत गरीयता मे शिविर प्रभारी रामनारायण कुमावत विकास अधिकारी, नायब तहसीलदार दिनेश डोडीयार,सहायक विकास अधिकारी हितेंद्र भावसार, प्रशासक शीला डामोर के सानिध्य मे कैंप का आयोजन किया गया. शिविर मे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत घर घर कचरा संग्रहण के लिए वाहन रवाना किया गया एवं गांव एवं नालियों की सफाई करवाई गई. पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय के 4, सामुदायिक शौचालय के एक आवेदन प्राप्त हुआ जिसकी स्वीकृति जारी की गई. स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे के 15 आवेदन तैयार किये गए. राजस्व विभाग द्वारा मूल निवासी के 10 आवेदन, जाति प्रमाण पत्र के 10 आवेदन, धारा 136 के अंतर्गत नाम शुद्धि के 2 प्रकरण, राजस्व रिकॉर्ड मे रास्ता दर्ज करने का एक प्रकरण प्राप्त हुआ, विरासती नामांतकरण के 1 प्रकरण प्राप्त हुआ जिसको निस्तारित किया गया. 15 फार्मर आई डी बनाई गई.रा ऊ मा वीं गरीयता हेतु 12 बिसवा भूमि का आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया गया.खाद्य विभाग अंतर्गत 7 राशनकार्ड का आधार सत्यापन किया गया एवं 2 लोगो के आवेदन तैयार करवाये गए.कृषि विभाग मुख्यमंत्री बजट घोषणा अंतर्गत लघु एवं सीमांत कृषको को बैलो द्वारा खेती करने के 7 आवेदन तैयार करवाये गए.सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पालनहार सत्यापन, पेंशन सत्यापन, पालनहार चिन्हिकरण, पेंशन आवेदन तैयार करवाये गए. कैंप मे सहायक विकास अधिकारी विकास सेमलावत, समाज कल्याण से हिल्पेश मेहता, गिरदावर नयना डामोर एवं जयेश पाटीदार , वरिष्ठ सहायक प्रतिक दवे, पटवारी गौरव भट्ट, पंचायत समिति से रमेश पाटीदार, ग्राम विकास अधिकारी राज पाटीदार, उपसरपंच कमलेश प्रजापत, शैलेन्द्र जोशी,समाजसेवी मोहनलाल डामोर, राजेंद्र भगोरा, रणजीत सिंह, गणपत झांडा सहित ग्रामीण एवं विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
आज यहां आयोजित होंगे शिविर
20 सितम्बर को पं.स. डूंगरपुर के ग्राम. पं. बोरी, बिलडी में, पं.स. दोवडा की ग्राम पं. सेलज, बयौडा में, पं.स. बिछीवाडा के ग्राम पं.साबली, संचिया में, पं.स. झौथरी के ग्राम. पं. करावाडा, गोरादा में, पं.स. चिखली के ग्राम पं. उदडिया, भचडिया खास में, पं.स. सीमलवाडा के ग्राम पं. रामसौर जूना, भण्डारी में, पं.स. सागवाडा के ग्राम पं. बरबोदनिया, खड़गदा में, पं.स.गलियाकोट के ग्राम पं. लिम्बडीया, कसारिया में, पं.स.साबला के ग्राम पं. सोलज, गामडी में, पं.स.आसपुर के ग्राम पं.खुदरडा, अमृतिया में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


