संचलन के पूर्व कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री हरिशंकर जी ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संघ जड़वादी संघटन नहीं है और इसमें युगानुकूल परिवर्तन होते रहते हैं। यदि कुछ नहीं बदलता है तो वह विचारए जिसको लेकर संगठन की स्थापना हुई थी।
उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवकों ने विभिन्न क्षेत्रों में नये नये कार्य और संगठन खड़े कर विराट शक्ति हासिल की है और संघ की यह शक्ति समाज की सुरक्षा के लिये है। उन्होंने कि जब सीमा पर देश का जवान जागता है तो ह्मारा समाज चैन की नींद सोता है और जब देश का किसान खेतों में 12 घंटे परिश्रम करता है तो समाज का पेट भरता है। अतरू जवानों और किसानों का मनोबल बढ़ाया जाना आवश्यक है एवं समाज को इसकी चिन्ता करनी चाहिये।