Rs 418 crores will be spent on women and child development: Dr. Shandil Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला एवं बाल विकास पर खर्च होंगे 418 करोड रुपए: डाॅ. शांडिल

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 12:12 PM (IST)
महिला एवं बाल विकास पर खर्च होंगे 418 करोड रुपए: डाॅ. शांडिल
डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को 46 लाख 35 हजार रुपये की राशि भी वितरित की। इनमें बेटी है अनमोल योजना के प्रथम घटक के 187 लाभार्थियों को 18 लाख 75 हजार रुपये, इसी योजना के द्वितीय घटक के तहत 168 लाभार्थियों को छात्रवृति के 01 लाख 68 हजार 214 रुपये, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 30 लाभार्थियों को 9 लाख रुपये, विधवा पुनर्विवाह योजना के 3 लाभार्थियों को 1 लाख 50 हजार रुपये, मदर टेरेसा मातृ सम्बल असहाय योजना के 532 लाभार्थियों को 15 लाख 7 हजार 560 रुपये तथा महिला स्वरोजगार योजना के 7 लाभार्थियों को 35 हजार रुपये की राशि के चैक वितरित किए। बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ हुक्म चन्द शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। ग्राम पंचायत मंझोली के प्रधान सुच्चा सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव एवं पूर्व विधायक नालागढ़ लखविन्द्र राणा, जिला परिषद सदस्य यशवन्त सिंह, ग्राम पंचायत प्लासीकलां के प्रधान अवतार सिंह, मंझोली के उप प्रधान राजेन्द्र सिंह, बीडीसी सदस्य अंकुश राय, पूर्व बीडीसी सदस्य रविन्द्र सिंह, मंझोली के पूर्व प्रधान कमल शर्मा, उप मण्डलाधिकारी नालागढ़ आशुतोष गर्ग, उप पुलिस अधीक्षक डाॅ. साहिल अरोड़ा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

जानिए एक रोबोट और लडकी की अद्भुत प्रेम कहानी

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement