आगे उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में गांव-गांव तक कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सराहनीय भूमिका है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को साकार करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आग्रह किया कि मुस्कान योजना के तहत शत प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को विश्वास दिलाया कि उनकी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय आंगनवाड़ी को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रुपये प्रदान करने की घोषणा की।