Rs 418 crores will be spent on women and child development: Dr. Shandil-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला एवं बाल विकास पर खर्च होंगे 418 करोड रुपए: डाॅ. शांडिल

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 12:09 PM (IST)
महिला एवं बाल विकास पर खर्च होंगे 418 करोड रुपए: डाॅ. शांडिल
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं को लक्षित वर्गों तक पहुंचाएं ताकि सबल एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का लक्ष्य शीघ्र पूरा हो सके। डाॅ. शांडिल सोलन जिले के नालागढ उपमण्डल की ग्राम पंचायत मंझोली के मैसा टिब्बा में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन के लोकार्पण के उपरान्त लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। इस आंगनबाडी भवन के निर्माण पर 4.50 लाख रुपये खर्च हुए हैं। डाॅ. शांडिल ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2017-18 में महिला एवं बाल विकास पर 418 करोड़ रुपये व्यय करेगी। इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement