भठिंडा। राजिंद्रा काॅलेज के हाॅकी स्टेडियम में चल रही विश्व कबड्डी लीग के दूसरे चरण के चौथे दिन हुए पहले मैच में राॅयल किंग्ज यूएसए ने मिलवाकी वुल्वज को 53-37 से हरा दिया। राॅयल किंग्ज की 9 मैचों में ये सातवीें विजय रही और 22 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। मैच के दौरान पंजाब एग्रो सहकारी बैंक के चेयरमैन तेजिन्द्र सिंह मिडू खेड़ा, नोडल अधिकारी सुखमंदर सिंह लाडी और संयुक्त निदेशक बलवीर सिंह बिट्टू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।