Roadways contracted bus crashed while saving a pedestrian, all passengers safe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोडवेज की अनुबंधित बस राहगीर को बचाते हुई दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025 5:10 PM (IST)
रोडवेज की अनुबंधित बस राहगीर को बचाते हुई दुर्घटनाग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित
जयपुर। रोडवेज की जयपुर से प्रयागराज जा रही एक अनुबंधित बस शुक्रवार सुबह उप्र के फिरोजाबाद जिले के समीप मुन्तई बायपास पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सड़क पार कर रहे राहगीर को बचाने के लिए बस की टक्कर एक अन्य वाहन से हुई, जिससे बस को आंशिक क्षति पहुंची। प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि जयपुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क पार कर रहे राहगीर को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में कुल 41 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को समीपवर्ती अस्पताल में तत्काल पहुँचाया गया और आवश्यक चिकित्सकीय उपचार प्रारंभ करवाया। शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में 32 यात्री घायल हुए जिनमें से 2 चालक और 1 परिचालक तथा 8 यात्री अस्पताल में भर्ती हैं। शेष घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि बस चालक की सजगता से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement