Roadways and private buses, many passengers injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोडवेज और निजी बस में भिड़ंत, कई यात्री घायल

khaskhabar.com: रविवार, 04 जून 2017 5:10 PM (IST)
रोडवेज और निजी बस में भिड़ंत, कई यात्री घायल
जयपुर । रविवार को सुबह चाकसू में एक रोडवेज बस और निजी बस में भिड़ंत होने से कई यात्री घायल हो गए। यह हादसा चाकसू के जयसिंह पुरा के पास हुआ। वहीं गंभीर रूप से घायलों का सवाईमानसिंह अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले के मुताबिक रविवार को टोंक डिपो की राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस टोंक जा रही थी। वहीं इस दौरान एक निजी बस जयपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान एक बाइक को बचाने के चक्कर में दोनों बसों की भिड़ंत हो गई । मामूली रूप से घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है,

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement