ऐसे में यहां आए दिन हादसे की आशंका रहती है। बुधवार रात तो भैंसवाड़ा में
क्षतिग्रस्त रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर रपट के पास भरे पानी में जा
फंसी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग
की ओर से फर्म के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। दरअसल,
रोहट-जालोर बीओटी रोड निर्माण के शुरुआत से ही विवाद में रहा है। बीओटी रोड
का निर्धारित मापदंड के अनुरूप निर्माण किए बगैर ही यहां वाहनों पर टोल
टैक्स शुरू कर दिया गया। चूंकि इस बीओटी रोड का निर्माण एक रसूखदार राजनेता
की फर्म की ओर से किया गया था। ऐसे में विभाग की ओर से भी फर्म पर सख्ती
बरतने के बजाय राहत दी जाती रही। टोल रोड बनने के ढाई साल में ही यह रोड इस
हालत में पहुंच गई है कि यहां वाहन चालकों को टैक्स चुकाने में भी सिर्फ
अफसोस होता है।