जालोर। रोहट-जालोर बीओटी रोड इन दिनों ऐसी दुर्दशा का शिकार है, कि वाहन मालिकों को यहां से गुजरने में ही पसीने छूट जाते हैं। वजह भी साफ है वाहन मालिकों से जिस तरह यहां टोल की वसूली की जाती है, उसकी माफिक यहां सुविधाओं का टोटा है। जिले में बारिश का दौर थमे करीब एक महीना गुजर गया, लेकिन अब तक बीओटी रोड निर्माता फर्म चेतक मित्रा टोल वेयज लिमिटेड की ओर से रोड की मरम्मत तक नहीं कराई गई है।