Road in a mess, but the toll charge Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोड की हालत खराब , फिर भी वसूलते हैं टोल

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 5:58 PM (IST)
रोड की हालत खराब , फिर भी वसूलते हैं टोल
जगह-जगह गड्ढे, हादसे का डर इस रोड पर गड्ढे होने की बात नई नहीं है। टोल शुरू होने के बाद से ही यहां आए दिन रोड के क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें रही है । गोदन गांव में तो आज तक रोड दुरुस्त ही नहीं हो पाया है। वर्तमान में भैंसवाड़ा बस स्टैण्ड पर रोड जगह-जगह टूटकर बिखर गई है। यहां से रपट तक जगह-जगह रोड पर गड्ढे हो रखे हैं। वहीं रपट पर बड़े-बड़े गड्ढों के चलते अनजान दुपहिया वाहन चालकों के नीचे गिरकर चोटिल होने की हर पल आशंका रहती है। इसी तरह माधोपुरा में सडक़ पर कई माह से गड्ढे हो रखे हैं, लेकिन इसकी सुध तक नहीं ली जा रही है। इसके अलावा गोदन गांव, टोल प्लाजा, सर्किट हाउस के आगे भी रोड बदहाल स्थिति में है। वहीं आहोर से लेकर रोहट तक जगह-जगह बिखरी सडक़ से यहां की दुर्दशा खुद-ब- खुद ही जाहिर हो जाती है।

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement