लखनऊ।यूपी में होने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय लोकदल और जनता दल यूनाईटेड एक साथ लड़ेंगे । आज आरएलडी और जेडीयू के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ है ।आरएलडी के प्रवक्ता व राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने ख़ास ख़बर से बातचीत में कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ. अजीत सिंह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीच यूपी का चुनाव एक साथ लड़ने पर सहमति बनी है । सीटों का बंटवारा अभी नहीं हुआ है लेकिन बहुत जल्द ये नया गठबंधन अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगा । इसके अलावा बीएसपी के पूर्व महासचिव आरके चौधरी की पार्टी बीएस-4 भी इस गठबंधन का हिस्सा है ।सूत्र ये बता रहे हैं कि इस गठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी हो सकते हैं । जयंत चौधरी मथुरा से पूर्व सांसद हैं और आरएलडी अध्यक्ष अजीत सिंह के बेटे हैं ।2014 के चुनाव में आरएलडी के पिता बेटे दोनों ही चुनाव हार गए थे, क्या ये गठबंधन पश्चिमी यूपी में आरएलडी को उसकी खोई ज़मीन वापस दिलाने में कामयाब हो पाएगा, यह बड़ा सवाल है ।
एक ऐसा मंदिर जहां दीपक की लौ से बनती है केसर