इलाहाबाद : हाइवे पर लूटपाट के एक्सपर्ट गैंग
के सरगना को आखिरकार पुलिस ने दबोच ही लिया । काफी दिनों से हाइवे के लुटेरो का यह
गैंग सक्रिय था और घटनाओ को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था । उतरांव
पुलिस को सूचना मिली थी कि हाइवे के लुटेरो का सरगना छेगा सिंह किसी घटना को
अन्जाम देने के लिए राज ढाबा के पास अपने साथियों के साथ मौजूद था। पुलिस ने
घेराबंदी करते हुए छेगा को तो गिरफ्तार कर लिया पर उसके साथी भागने में सफल रहे ।पिछले
दिनों हाईवे पर एक रिफाइन से भरे ट्रक व टैंकर को भी इसी गैंग ने लूट लिया था। लूट
की घटना के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला
दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलियह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था!