Rihand dam water level lowered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिहंद बांध का घटा जल स्तर, रिहंद का एक और ओबरा के 2 फाटक बंद

khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 10:43 AM (IST)
रिहंद बांध का घटा जल स्तर, रिहंद का एक और ओबरा के 2 फाटक बंद
सोनभद्र। छत्तीसगढ़, एमपी और जिले में बारिश थमने के बाद पिपरी स्थित रिहंद बांध और ओबरा बांध के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गयी है। जलस्तर कम होने पर रिहंद के दो और ओबरा बांध के एक फाटक को बंद कर दिया गया। इस समय रिहंद बांध के नौ और ओबरा बांध के छह फाटक से पानी बहाया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो बारिश न होने पर दोनों बांध के और भी फाटक बंद किये जा सकते है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से रिहंद बांध का जलस्तर बढ़ने पर ग्यारह फाटक खोले गए थे। जबकि ओबरा बांध का सात फाटक खोलकर पानी बहाया जा रहा था। दोनों बांध से पानी छोड़ने के बाद सोन नदी के तटवर्ती इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया था। रिहंद बांध का जलस्तर 872 फीट से घटकर 870.60 फीट दर्ज किया गया। वहीँ ओबरा बांध का जलस्तर 193 मीटर दर्ज किया गया। ओबरा बांध खंड के अवर अभियंता ने बताया कि बांध से 70 हजार क्यूसेक पानी बहाया जा रहा है। 10 हजार क्यूसेक पानी जल विद्युत परियोजना को दिया जा रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement