Rewari BJP candidate Laxman Singh Yadav filed his nomination under the leadership of Rao Inderjit Singh, Raos sharp statement on rebels-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने राव इंदरजीत सिंह की अगुआई में किया नामांकन, बागियों पर राव का तीखा बयान

khaskhabar.com: सोमवार, 09 सितम्बर 2024 3:27 PM (IST)
रेवाड़ी से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने राव इंदरजीत सिंह की अगुआई में किया नामांकन, बागियों पर राव का तीखा बयान
रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव ने आज केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंदरजीत सिंह की अगुआई में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर राव इंदरजीत सिंह ने लक्ष्मण सिंह को जीत का आशीर्वाद देते हुए पार्टी में चल रही बगावत पर खुलकर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि निर्दलीय या अन्य दल से चुनाव लड़ना बागियों का हक है, परंतु पार्टी को इस पर गंभीर मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि आपसी खींचतान को दूर कर रेवाड़ी से भाजपा को विजयी उम्मीदवार देंगे। लक्ष्मण सिंह यादव ने अपनी जीत को लेकर आत्मविश्वास प्रकट किया और कहा कि वह सभी के सहयोग से चुनाव लड़ेंगे और भारी बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे। इस दौरान जब राव इंदरजीत सिंह से उनके मुख्यमंत्री बनने के सपने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे जनता का सपना बताया और कहा कि अगर जनता चाहती है, तो भगवान भी उनकी सुनेंगे।
कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव के नामांकन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की उपस्थिति पर सवाल किया गया, तो राव ने तीखे शब्दों में कहा कि चुनाव के बाद हुड्डा कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ रहेंगे या नहीं, यह वक्त ही बताएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कैप्टन और चिरंजीव राव भी हुड्डा के साथ नजर आएंगे या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
जब बावल विधानसभा से टिकट न मिलने के सवाल पर राव इंदरजीत ने कहा कि यह पार्टी का अधिकार क्षेत्र है और वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
लक्ष्मण सिंह यादव ने स्थानीय भाजपा नेताओं के नामांकन में न पहुंचने पर कहा कि 2014 और 2019 में भी सभी नेताओं ने तन-मन से सहयोग किया था और इस बार भी सभी को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि रूठे हुए कार्यकर्ताओं को मनाकर चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement