rewarding in The third step camp of the Scout-Guide-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्काउट-गाइड के तृतीय सोपान जांच शिविर में किया पुरस्कृत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017 11:27 AM (IST)
स्काउट-गाइड के तृतीय सोपान जांच शिविर में किया पुरस्कृत
राजसमंद। भारत स्काउट-गाइड स्थानीय संघ आमेट के तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन नगर की सेठ तख्तमल कच्छारा राउमाप्रा विद्यालय परिसर में हुआ। बीईईओ शिवराज सिंह शक्तावत मुख्य अतिथि थे। निर्देशन जिला सहायक कमिश्नर स्काउट-गाइड की डॉ. सविता आर्या ने किया। शिविर में नेशनल जम्बूरी कर्नाटक के मैसूर में भाग लेने वाले स्काउट-गाइड एवं दल प्रभारियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही तृतीय सोपान जांच शिविर में भाग लेने वाले स्काउट-गाइड को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में आमेट ब्लॉक में प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को गायत्री परिवार राजसमंद की ओर से नकद राशि, पारितोषिक, प्रमाण पत्र एवं गायत्री ग्रंथ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईडी बीईईओ राजेन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह चुंडावत, गायत्री परिवार के शंकर पालीवाल, मुकेश वैष्णव, मोहन लाल गर्ग, लक्ष्मण सिंह चुंडावत, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

[# इस मंदिर में बसंत पंचमी से होली तक प्रस्फुटित होता है प्रेम का पराग]

[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement