Reward crook caught with illegal weapon from Kanwarpura forest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनामी बदमाश को अवैध हथियार के साथ कंवरपुरा के जंगल से दबोचा

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2023 8:33 PM (IST)
इनामी बदमाश को अवैध हथियार के साथ कंवरपुरा के जंगल से दबोचा
झालावाड़ : फायरिंग व नक़बजनियों की घटना में वांछित हार्डकोर/ हिस्ट्रीशीटर इनामी बदमाश को अवैध हथियार के साथ कंवरपुरा के जंगल से दबोचा, एक अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामद झालावाड़। थाना दांगीपुरा इलाके के कोलूखेड़ी कला गांव में हुई फायरिंग की घटना तथा थाना भालता, घाटोली व अकलेरा की कई नकबजनियो की वारदातों में लंबे समय से वांछित आरोपी बन्ने सिंह भील पुत्र देवी लाल निवासी हनोतिया लोढान थाना दांगीपुरा को घाटोली थाना पुलिस की टीम ने सोमवार को कंवरपुरा के जंगल में घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी थाना दांगी पुरा का हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, इसकी गिरफ्तारी पर 2100 रुपये का इनाम भी घोषित है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 11 अप्रैल को बन्ने सिंह, राकेश लोधा और अमर लाल लोधा कोलू खेड़ी कला गांव में गुलाब चन्द रैदास के घर मे हथियार लेकर घुसे। लाठी-गंडासे से हमला करने के बाद बन्ने सिंह और राकेश ने गुलाबचंद पर फायर कर दिया। जांघ और अंगूठे पर गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी हार्डकोर बदमाश पूर्व से थाना अकलेरा, भालता और घाटोली की नकबजनी की मामलों में वांछित था। इसलिए इस पर 2100 रुपये का इनाम घोषित किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सीओ गिरधर सिंह और एसएचओ घाटोली मोहम्मद इब्राहिम के नेतृत्व में एक विशेष दिन गठित की गई। सोमवार को साइबर सेल प्रभारी एएसआई राजेश कुमार द्वारा तकनीकी सहायता से इनामी अपराधी बन्ने सिंह और उसके साथी राकेश लोधा के कंवरपुरा गांव के पास जंगल में छिपे होने की सूचना दी गई। सूचना पर टीम पीपी जैकेट और हथियार से लैस होकर मौके पर पहुंची।
जंगल में बन्ने सिंह और राकेश बैठे हुए दिखाई दिये। जिनके पास एक बाइक खड़ी थी। टीम ने घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। जिसमें राकेश लोधा भागने में सफल रहा, बन्ने सिंह को अवैध देशी कट्टा और कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
2 राज्यों में करीब तीन दर्जन प्रकरण दर्ज
हार्डकोर बदमाश बनने सिंह के विरुद्ध थाना भालता दांगी पुरा घाटोली अकलेरा जावर असनावर सारोला कला में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, फिरौती, हत्या का प्रयास, सरका मवेशी के 19 प्रकरण तथा कोटा और मध्य प्रदेश में करीब एक दर्जन प्रकरण दर्ज है।
राजस्थान-मध्य प्रदेश के बदमाशों की बना रखी है गैंग
इनामी अभियुक्त बन्ने सिंह और राजू तंवर निवासी माचलपुर जिला रामगढ़ एमपी ने चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती व सरका मवेशी के लिए गैंग बना रखी है। गैंग से घटनास्थल की रैकी करवा सूने मकानों और बाड़े से रात में मवेशियों को चुरा ले जाते है।
पशु-सामान लौटाने के लिए करते हैं फिरौती की मांग
आरोपी चोरी-लूट की घटना में प्राप्त सामान और मवेशियों को एमपी ले जाकर अपने साथियों के पास छुपा देते हैं। बाद में पीड़ित व्यक्तियों से संपर्क कर मोटी रकम लेने के बाद वापस लौटाया जाता है।
वर्चस्व प्राप्त लोगों का है संरक्षण
एसपी तोमर ने बताया कि बन्ने सिंह को राजस्थान व मध्यप्रदेश में कई प्रतिष्ठित व्यक्ति व स्थानीय स्तर पर वर्चस्व प्राप्त लोगों का भी संरक्षण प्राप्त है। इस वजह से आमजन आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से कतराते हैं। फिलहाल पुलिस की टीम अभियुक्त से गैंग के सदस्यों और वारदातों के संबंध में गहनता से अनुसंधान कर रही है।
------------

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement