Review of Pending Cases on the Sampark Portal During a Meeting of Block-Level Officials at the Ratangarh Sub-Division Office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रतनगढ़ उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए निर्देश

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 5:41 PM (IST)
रतनगढ़ उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक में संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर दिए निर्देश
चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार गुरुवार को एडीपीएस मीनू वर्मा ने रतनगढ़ उपखंड कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित एवं निस्तारित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों की विभागवार समीक्षा करते हुए प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, निस्तारण की प्रगति तथा लंबित मामलों के संबंध में चर्चा की गई। एडीपीएस मीनू वर्मा ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने व निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की। एसडीएम मिथिलेश ने कहा कि संपर्क प्रकरणों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय परिवादी की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने और निस्तारण की प्रगति पर निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के प्रभावी प्रबंधन एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement