Advertisement
नेशनल हैण्डलूम वीक-2023 आयोजन की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

आयुक्त कसेरा ने थीम पैवेलियन की तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश प्रदान किए कि पैवेलियन में प्रदर्शित किए जाने वाले सभी हथकरघों के साथ एक मास्टर बुनकर एवं एक सहायक होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि वह आगंतुकों को इस तकनीकी के बारे में समझा सकें। उन्होंने हथकरघों पर प्रतिदिन लाइव डेमो सुविधा को सुनिश्चित करने निर्देश प्रदान किये। उन्होंने बायर सेलर मीट के संबंध में निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रदेश के हस्तशिल्पयों, बुनकरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इस आयोजन से खादी एवं हथकरघा उत्पादों की बिक्री बढ़ाने हेतु उत्पादकों को नवीन अवसर मिलेंगे।
समीक्षा बैठक में आरएचडीसी की प्रबंध निदेशक मनीषा अरोड़ा, खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड के सचिव बृजेश कुमार चांदोलिया, अतिरिक्त निदेशक आर.के आमेरिया, एस एस शाह, विपुल जानी, आईआईसीडी डायरेक्टर तूलिका गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


