Advertisement
डीडवाना-कुचामन में प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी की समीक्षा बैठक, बजट कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

उन्होंने बैठक में पशुपालन, सहकारिता, कृषि व उद्यानिकी, शिक्षा व पंचायतीराज विभाग के कार्यों व योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का भी निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ग्रीष्मकालीन व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस
प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने ग्रीष्म ऋतु के मध्यनजर जिले में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा प्रबंधन एवं एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समर कंटेन्जेंसी प्लान के अनुसार सभी हैंडपम्प कार्यशील रखे जाएं, ट्यूबवेल एवं टैंकर व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पाइपलाइन कार्यों के लिए टेंडर संबंधित कार्य भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने चिकित्सा विभाग को मौसमी बीमारियों एवं हीटवेव से बचाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा आमजन के लिए एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए।उन्होंने जिले में एलपीजी आपूर्ति व वितरण की समीक्षा कर जिला रसद अधिकारी को घरेलू गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं दुरुपयोग पर सख्त निगरानी रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बजट घोषणाओं से संबंधित कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जल्द कार्य प्रारंभ करें तथा निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। साथ ही, जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।बैठक में जिला कलक्टर डॉ महेंद्र खड़गावत ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों के स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीडवाना
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


