Revealed: the boyfriend had committed murder in jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खुलासा: बॉयफ्रेंड ने जन्मदिन मना, दिया था हत्या को अंजाम

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 10:25 AM (IST)
खुलासा: बॉयफ्रेंड ने जन्मदिन मना, दिया था हत्या को अंजाम
जयपुर। शहर के गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर बैग में मिले शव के मामले में जीआरपी ने बड़ा खुलासा किया। बताया गया कि आरोपी ने पहले नेहा के साथ खुद का जन्मदिन मनाया इसके बाद हथियार गले में घोंप कर हत्या कर दी। आरोपी ने निर्माण नगर हॉस्टल में रहने वाली नेहा को जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर अपने ब्वॉयज हॉस्टल में बुलाया था। हॉस्टल में साथ केक काटकर पार्टी मनाई थी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए ट्रेन में रखने के इरादे से बैग में डालकर गांधीनगर रेलवे स्टेशन लेकर आया था। हालांकि स्टेशन पर ट्राली बैग से रिस रहे खून की वजह से आरोपी बैग को ट्रेन में नहीं छोड़ पाया था और भाग गया। बता दें कि इस मामले का खुलासा नेहा के शव के साथ राकेश कुमार पांडेय की एक निजी कंपनी की सैलरी स्लिप मिली थी। जांच में सामने आया कि हत्यारा राकेश कुमार पांडेय का भाई है। इसके बाद आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल से युवती के बारे में पता चला था। रेलवे पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेहा के मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन के आधार पर हत्या उसके पड़ोस के गांव का ही युवक निकला। हत्यारे से थी लडक़ी की दोस्ती यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार बिका

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement