खुलासा: बॉयफ्रेंड ने जन्मदिन मना, दिया था हत्या को अंजाम
khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 08:15 AM (IST)
आरोपी को पकडऩे के लिए जीआरपी की 4 टीमें बिहार भेजी गई हैं। पुलिस के
आने की भनक मिलने पर हत्यारा वहां से भाग गया। बताया गया है कि हत्यारा तीन
साल से नेहा का दोस्त था। वह टोंक रोड पर इंडिया गेट के पास एक हॉस्टल में
रहता था। हत्या वाले दिन सोमवार को आरोपी का बर्थ-डे था तो नेहा को केक
लेकर हॉस्टल बुलाया। और पार्टी करने के बाद गले पर चाकू घोंप कर हत्या कर
दी। पुलिस को हत्यारे के कमरे से मर्डर की प्लानिंग लिखी हुई एक डायरी भी
मिली है। जिसमें मर्डर करके लाश को ठिकाने लगाकर फरार होने तक की कहानी
लिखी हुई है। स्टेशन पर ही बैग से खून निकलने पर बैग छोडक़र वहीं घूमता रहा।
आरोपी के मोबाइल की लोकेशन से सामने आया कि हत्यारा करीब एक घंटे तक
स्टेशन पर शव के आस-पास ही घूम रहा था। उसके बाद ही कुछ देर के लिए अपना
फोन स्विच ऑफ कर भाग गया। आरोपी की तीन साल से नेहा की दोस्ती थी। नेहा का
तीन साल पहले नेहा का एक्सीडेंट हुआ था, तभी हत्यारे से नेहा की दोस्ती हुई
थी। नेहा के हॉस्टल में साथ रहने वाली लड़कियों से पूछताछ में सामने आया
कि नेहा राजपूत समाज से थी, और लडक़ा ब्राह्मण समाज से था। पिछले कुछ दिनों
से किसी दूसरी जगह नेहा के रिश्ते की बात चल रही थी। जिससे लडक़ा नाराज था।
वह बार-बार नेहा को धमकाता था।
यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार
बिकायह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...