वाघा बॉर्डर अमृतसर और
लाहौर के बीच स्थित एक चेक पोस्ट है। ये इकलौता इलाका है, जहां भारत-पाक के
बीच बॉर्डर पर रोड बनी है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों में तनाव
है। इसका असर रविवार को वाघा बॉर्डर पर भी देखने को मिला। 18 सितंबर को उरी
में सीमा पार से आए 4 आतंकियों ने आर्मी हेडक्वार्टर पर हमला किया था।
जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे। हमले के 10 दिन बाद आर्मी के स्पेशल फोर्स के
150 कमांडो हेलिकॉप्टर से एलओसी के पास उतारे गए। कमांडो रेंगते हुए क्कश्य
में घुसे और 4 इलाकों में आतंकियों के 7 कैंप तबाह कर दिए थे। इस दौरान
करीब 40 आतंकी मारे गए।