बीएसएफ के अफसरों ने इस पर गहरी नाराजगी जताते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स से
फ्लैग मीटिंग के लिए कहा। लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। माना
जा रहा है कि ये फ्लैग मीटिंग अब कल होगी। 29 सितंबर को बीएसएफ ने
अटारी-वाघा बॉर्डर पर ‘बीटिंग रिट्रीट’ सेरेमनी पहले निरस्त कर दी थी।
लेकिन बाद में बिना पब्लिक के कराई। ये चेक पोस्ट अमृतसर से 30 किलोमीटर
दूर है। इस रिट्रीट में बीएसएफ के जवान और पाकिस्तानी रेंजर्स हिस्सा लेते
हैं। 30 मिनट की इस सेरेमनी को देखने के लिए रोज शाम को वाघा बॉर्डर पर
दोनों देशों के हजारों लोग पहुंचते हैं।