कोटा। शहर में एक सडक हादसे ने एक रिटायर्ड अस्पतालकर्मी की मौत हो गई। एमबीएस अस्पताल से ओएस के पद से रिटायर हुए जसपाल सिंह कुछ समय से एमबीएस अस्पताल में ही अनुबंध पर सेवाऐं दे रहे थे। मंगलवार को वह डयुटी खत्म करके घर लौट रहे थे। बारां रोड पर एसपी ऑफिस के सामने सिग्नल पर जैसे ही वह स्कुटर स्टार्ट करके आगे बढे तभी पिछे वाले ट्रक ने जसपाल को चपेट में ले लिया। लोगों ने जसपाल को तुरंत एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं नयापुरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त करके ड्राईवर को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तारयह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!