मोहाली।
कुराली क्षेत्र में स्थित गांव पडियाला में रह रही दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग मंदबुद्धि
युवती द्वारा एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया गया है। इस 13 साल की उम्र वाली
इस लड़की को लुधियाना पुलिस ने 3 माह पहले 28 जून को यहां भर्ती कराया था।
तब यह लड़की छह माह की गर्भवती थी जो पुलिस को गुरुद्वारा मंजी साहिब
आलमगीर में मिली थी। लुधियाना पुलिस के एसीपी सुरिंदर मोहन सिंह
ने बताया कि इस बारे में युवती से बलात्कार किए जाने की एफआईआर अज्ञात
आरोपियो के खिलाफ दर्ज है,मगर आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। आसरा आश्रम की मुख्य प्रबंधक राजिंदर कौर ने बताया कि इस बच्ची ने एक लड़के
को मंगलवार को सिविल अस्पताल मोहाली में जन्म दिया। अब बच्ची से मां बन गई
इस युवती और उसके नवजात को उक्त संस्था द्वारा ही संभाला जा रहा है।