Remember from Deen Dayal Upadhyay reverence-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा से किया याद

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 10:20 PM (IST)
दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धा से किया याद
जालोर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती एवं सांसद देव पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से रविवार को जिला मुख्यालय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत थे, जबकि अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंगलाज चारण थे। मुख्य वक्ता आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के नाते प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित व सायला सरपंच सुरेश राजपुरोहित मौजूद थे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान के तहत स्मारक परिसर व आसपास सफाई की गई। वहीं शहीद स्मारक को पानी से साफ किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर सुन्दर रंगोली बनाई। इस दौरान मां भारती, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर व्याख्यान देते हुए युवाओं से उनके जीवन पथ पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान उरी में अमर शहीद हुए 18 जवानों को 18 दीप प्रज्वलित कर मौन श्रद्धांजलि दी गई। सांसद देवजी पटेल ने कहा कि उनके जन्मदिन पर किसी तरह का अन्य कार्यक्रम आयोजित नहीं करें। वर्तमान में जवानों के सम्मान में सीमा विकास फंड में राशि एकत्रित की जाए। जिसके तहत अब तक करीब 50 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर ली गई। जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान चारण ने कहा कि सांसद के आह्वान पर युवा मोर्चा ने यह राशि एकत्रित कर एक सन्देश देने की कोशिश की है कि अगर इस तरह इस देश का प्रत्येक नागरिक हमारी सेना के लिए सहयोग करें तो एक दिन सेना के पास किसी तरह के संसाधनों की कमी नहीं रहेगी। फिर पाकिस्तान तो क्या हम पूरी दुनिया को जीत सकते हैं। विशिष्ट अतिथि मानवेंद्रसिंह राजपुरोहित ने युवा मोर्चा के इन देशभक्तिपूर्ण कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इस तरह के कार्यों को जारी रखने की आवश्यकता बताई। जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यकर्ताओं की सराहना की तथा सभी का आभार जताया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement