कोटा। नगर विकास न्यास ने मंगलवार को रायपुरा आवासीय योजना की पुस्तक का विमोचन किया। यूआईटी के इस विमोचन के कार्यक्रम में कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल, रामगंजमंडी विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, यूआईटी चैयरमेन रामकुमार मेहता सहित यूआईटी सचिव मोहन लाल यादव ओर यूआईटी के अधिकारी मौजुद रहे। इस मौके पर यूआईटी चैयरमेन मेहता ने बताया की सरकार ने 2015 के अन्तर्गत यूआईटी को 4060 मकानों का बनाने का उत्तर दायित्व दिया है। जिसमें से यूआईटी अब तक करीब तीन हजार मकान बन चुके है। ऐसे में आज रायपुरा आवासीय योजना में करीब चार सौ मकान बनाने का लक्ष्य है। जिसमें आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग के लिए 288 ओर अल्प आय वर्ग के लिए 112 मकान बनाए जाऐगे। वहीं मेहता ने बताया की सरकार की तरफ से कमजोर आय वर्ग के लोगो के लिए डेढ लाख की सबसिडी दी जाएगी। जबकी अल्प आय वर्ग के लिए करीब 6 प्रतिशत की सबसिडी दी जाएगी। साथ ही ये मकान दस माह में बनकर तैयार हो जाएगा।
मोदी जी के लिए आए फूलों का क्या हुआ?