Advertisement
बीकानेर नगर निगम में मेयर पद पर कांग्रेस में बगावत : अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा निर्दलीय मैदान में

'कल्ला परिवार' को बार-बार मौका देने पर डागा ने उठाए सवाल
मेयर पद के प्रमुख दावेदारों में शुमार नवरतन डागा ने अनिल कल्ला की उम्मीदवारी पर तीखा हमला बोला है:
परिवारवाद पर हमला: डागा ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि आखिर संगठन में बार-बार कल्ला परिवार को ही प्राथमिकता क्यों दी जाती है? आम और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कब तक होगी?
निर्दलीय ताल: पार्टी के आधिकारिक फैसले को दरकिनार करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि वे कार्यकर्ताओं और पार्षदों के सम्मान की लड़ाई निर्दलीय लड़ेंगे।
विवादों में रहा है वार्ड 50, जिलाध्यक्ष से हुई थी मारपीट
गौरतलब है कि नवरतन डागा वार्ड 50 से पार्षद चुनकर आए हैं। यह वही चर्चित वार्ड है जहां निकाय चुनाव के टिकट वितरण के दौरान भारी विवाद खड़ा हो गया था। असंतोष के चलते कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत तक आ गई थी।
जैसलमेर में कांग्रेस पार्षदों की बाड़ेबंदी
सेंधमारी और क्रॉस-वोटिंग के डर से कांग्रेस ने अपने पार्षदों को जैसलमेर के एक निजी होटल में बाड़ेबंदी में रखा हुआ है, जहां से पार्षदों की एकजुटता की तस्वीरें भी सामने आई हैं। हालांकि, डागा के निर्दलीय पर्चा भरने से कांग्रेस के आधिकारिक गणित में खलबली मच गई है और मुकाबला अब त्रिकोणीय व पेचीदा होने के आसार बन गए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बीकानेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


