RBI statistics on new currency notes show big differences-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

RBI ने आखिर कितने नए नोट जारी किए! आंकडों में बडा झोल

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 दिसम्बर 2016 6:30 PM (IST)
RBI ने आखिर कितने नए नोट जारी किए! आंकडों में बडा झोल
नई दिल्ली। लगातार हो रही आलोचना के बावजूद भारतीय रिजर्व बैंक लोगों को यह ठोस जानकारी दे पाने में नाकाम साबित हो रही है कि आखिरकार उसने कितने नए नोट जारी किए। बुधवार को जारी की गई अपनी नवीनतम प्रेस विज्ञçप्त में आरबीआई ने कहा कि उसने लोगों को कुल 22.6 अरब नोटों की आपूर्ति की जिसका कुल मूल्य 5.93 लाख करोड रूपये है। लेकिन इस संख्या के आधार पर वितरित की गई रकम आरबीआई के पहले के बयानों से मेल नहीं खाती है और जोड-घटाव करने पर गणितीय रूप से असंभव साबित होती है। वास्तव में, शीर्ष बैंक द्वारा जारी नवीनतम आंकडों और पहले के आंकडों में काफी बडा झोल दिख रहा है और इनमें 66,000 करोड रूपये से अधिक का अंतर है। माना जा रहा है कि उच्च मूल्य के 10 फीसदी नोट 500 रूपये के नोट में वितरित किए गए। लेकिन अगर यह भी मान लें कि आरबीआई ने केवल 2,000 रूपये के नोट में ही दावा की जा रही रकम की आपूर्ति की है तो भी आंकडों में 34,000 करोड रूपये का अंतर है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement